यूरोप महाद्वीप | Europe continent

 

यूरोप महाद्वीप | Europe continent

  • ‘प्रायद्वीपों का प्रायद्वीप’ कहा जाने वाला यूरोप महाद्वीप | Europe continent क्षेत्रफल की दृष्टि से छठा सबसे बड़ा महाद्वीप है।
  • यूरोप का अधिकांश भाग समुद्री समकारी प्रभाव का अनुभव करता है क्योंकि समुद्र का विस्तार इसके आंतरिक भागों तक है।
  • यूरोप के दक्षिणी भाग में स्थित इटली और ग्रीस अपनी प्राचीन सभ्यताओं के लिये विश्व प्रसिद्ध हैं।
  • वहीं, इटली की मुख्य भूमि में स्थित ‘वेटिकन सिटी’ रोमन कैथोलिक चर्च का मुख्यालय
  • व पोप के निवास स्थान होने के साथ-साथ विश्व का सबसे छोटा स्वतंत्र देश भी है।
  • आल्प्स, पेरिनीज, पेनाइन एपीनाइन, कैटाब्रियन तथा बाल्कन पर्वत यूरोप की प्रमुख पर्वत श्रेणियाँ हैं।
  • यूरोप में नार्वे के तट पर ‘फियोर्ड’ संरचना का विकास हुआ है। ये हिमानियों से निर्मित गहरी घाटियाँ हैं।
  • बेल्जियम, नीदरलैंड और लक्जमबर्ग को ‘लो लैंड कंट्री’ (निम्न भूमि का देश) कहा जाता है।
  • स्कैंडिनेवियन देशः आइसलैंड, नार्वे, स्वीडन, डेनमार्क, फिनलैंड
  • बाल्टिक देशः एस्तोनिया, लिथुआनिया, लातविया
  • बाल्कन देशः सर्बिया, मोंटेनेग्रो, बुल्गारिया, रोमानिया, अल्बानिया,ग्रीस, स्लोवेनिया, क्रोएशिया, बोस्निया हर्जेगोविना, मैसीडोनिया, कोसोवो
  • आइबेरिया प्रायद्वीपः स्पेन व पुर्तगाल देश स्थित हैं।
  • ग्रेट ब्रिटेन: इंग्लैंड + स्कॉटलैंड + वेल्स
  • यूनाइटेड किंगडम: ग्रेट ब्रिटेन + उत्तरी आयरलैंड
  • भौगोलिक रूप से स्कैंडिनेवियन प्रायद्वीप में नार्वे, स्वीडन और फिनलैंड को सम्मिलित किया जाता है
  • किंतु भाषा व संस्कृति ‘डेनमार्क’ व ‘आइसलैंड’ को भी शामिल किया जाता है।
  • आधार परभौगोलिक लक्षणों के आधार पर यूरोप महाद्वीप को निम्न भागों में वर्गीकृत किया जाता है
  • उत्तर-पश्चिमी उच्च भूमिः इसका विस्तार फिनलैंड, नार्वे, स्वीडन, ब्रिटिश द्वीप समूह व आइसलैंड तक है।
  • इस क्षेत्र में स्थित फिनलैंड को ‘हज़ारों झीलों का देश’ तथा नार्वे को ‘मध्य रात्रि के सूर्य’ का देश कहते हैं।
  • यूरोप के उत्तरी मैदानः उत्तरी-पश्चिमी उच्च भूमि दक्षिण में यूराल पर्वत से लेकर अटलांटिक महासागर तक उत्तरी मैदान का विस्तार है।
  • मध्यवर्ती उच्च भूमिः इस क्षेत्र में फ्राँस का मध्यवर्ती मैसिफ तथा जूरा पर्वत, स्पेन और पुर्तगाल का मेसेटा का पठार, फॉरेस्ट आदि सम्मिलित हैं।
    • जर्मनी का ब्लैक इस क्षेत्र में यूरोप की महत्त्वपूर्ण नदियों का प्रवाह होता है, जैसे-राइन, रोन, एल्ब, विस्तुला आदि ।
  • अल्पाइन श्रेणी: यूरोप के दक्षिण में अल्पाइन पर्वतों की श्रृंखला पाई जाती है।
    • ये पर्वत नवीनतम् मोड़दार पर्वत के उदाहरण है। इसका विस्तार अटलांटिक महासागर से कैस्पियन सागर तक है।
    • आल्प्स पर्वत इसके मध्यवर्ती भाग में स्थित है।
    • ‘मॉउंट ब्लांक (4,807 m)’ आल्प्स पर्वत की सबसे ऊँची चोटी है जबकि अन्य पर्वतों में पेरेनीज, कॉकेशस प्रमुख हैं।

हमारा YouTube Channel, Shubiclasses अभी Subscribe करें !

यूरोप महाद्वीप | Europe continent की जलवायु

  • पश्चिमी यूरोप में ब्रिटिश तुल्य जलवायु, मध्य एवं पूर्वी यूरोप में महाद्वीपीय जलवायु तथा दक्षिणी यूरोप में भूमध्य सागरीय जलवायु पाई जाती है।
  • पश्चिमी तटों पर उत्तरी अटलांटिक प्रवाह (गर्म जलधारा) के प्रभाव से तटीय क्षेत्रों में बर्फ का जमाव नहीं हो पता
  • जिससे जलयानों हेतु मार्ग वर्षभर सुलभ हो पाता है।
  • यूरोप के उत्तरी भागों में टुंड्रा वनस्पति के रूप में काई व लाइकेन का विकास हुआ है
  • तथा टुंड्रा प्रदेश के दक्षिण में टैगा वनस्पति के रूप में शंकुधारी वृक्षों का क्षेत्र पाया जाता है।
  • टैगा वनस्पति प्रदेश के दक्षिण में मिश्रित वनों के रूप में शंकुधारी व पर्णपाती वृक्षों का विस्तार पाया जाता हैं।
  • यूरोप के दक्षिणी-पूर्वी क्षेत्र में ‘शीतोष्ण’ घास के मैदान का विस्तार पाया जाता है जिसे यूक्रेन में ‘स्टेपी’ व हंगरी में ‘पुस्टाज’ कहते हैं।
  • यहाँ उपजाऊ मृदा के रूप में ‘चरनोजम मिट्टी’ पाई जाती है। इस उपजाऊ क्षेत्र में गेहूँ की विस्तृत खेती की जाती है।

संसाधन एवं कृषि

  • यूरोप महाद्वीप | Europe continent में सर्वोत्तम किस्म का कोयला जर्मनी के सार बेसिन व रूर प्रदेश, उत्तरी फ्राँस व बेल्जियम के सार बेसिन
  • तथा यू.के. के मिडलैंड पहाड़ी, पेनाइन पहाड़ी तथा उत्तरी व दक्षिणी वेल्स के क्षेत्रो में पाया जाता है।
  • यूक्रेन प्रमुख गेहूँ उत्पादक देश है जो ‘विश्व का अन्न भंडार’ या ‘रोटी की डलिया’ कहलाता है।
  • इटली के लोम्बार्डी मैदान में चावल का प्रमुख रूप से उत्पादन किया जाता है।
  • यूरोप के भूमध्य सागरीय प्रदेश में सेब, अंगूर, जैतून, अंजीर, आडू और संतरे की खेती विशेष रूप से की जाती हैं।
  • यूरोप में चुकंदर की खेती चीनी के उत्पादन हेतु की जाती है।
  • मत्स्य ग्रहण क्षेत्र के रूप में ‘डॉगर बैंक’ व ‘ग्रेट फिशर बैंक’ विश्व प्रसिद्ध हैं।

महत्त्वपूर्ण देशों से संबंधित अन्य तथ्य

  • यूनाइटेड किंगडम के अंतर्गत ग्रेट ब्रिटेन (इंग्लैण्ड, वेल्स, स्कॉटलैण्ड) व उत्तरी आयरलैण्ड को शामिल किया जाता है।
  • यूनाइटेड किंगडम इंग्लिश चैनल व डोवर जलसंधि द्वारा यूरोपीय मुख्य भूमि से अलग होता है।
  • ग्रीनविच रेखा या प्रधान देशांतर रेखा यूनाइटेड किंगडम की राजधानी लंदन से होकर गुजरती है।
  • इंग्लैंड का लंदन शहर विदेशी वस्तुओं के पुनर्निर्यात (Re-export)के लिये प्रसिद्ध है
  • तथा लंदन, ग्लासगो जलपोत निर्माण के भी प्रमुख केंद्र है।
  • सूती वस्त्र उद्योग का प्रमुख केंद्र, मैनचेस्टर है। वहीं ऊनी वस्त्र बनाने के प्रमुख कारखाने यार्कशायर में स्थित हैं।
  • ‘इंग्लिश चैनल’ ग्रेट ब्रिटेन व फ्राँस के मध्य तथा ‘सेंट जार्ज चैनल’ आयरलैंड व ग्रेट ब्रिटेन के मध्य स्थित हैं।
  • फ्राँस क्षेत्रफल की दृष्टि से रूस के बाद यूरोप का दूसरा सबसे बड़ा व पश्चिमी यूरोप का सबसे बड़ा देश है।
  • यहाँ जलवायु और भौतिक लक्षण के आधार पर विविधताओं से भरा हुआ देश है इसलिये फ्रांस को ‘छोटा यूरोप’ भी कहते हैं।
  • यहाँ का शैम्पेन क्षेत्र शैम्पेन शराब (अंगूर से निर्मित) के उत्पादन के लिये पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।
  • फ्राँस को इंग्लिश चैनल यूनाइटेड किंगडम से, पेरेनीज पर्वत स्पेन से, आल्प्स पर्वत इटली से, जूरा पर्वत स्विट्जरलैंड से और वॉसजेंस पर्वत जर्मनी से अलग करता है।
  • जर्मनी के उत्तर में डेनमार्क, पूर्व में पोलैंड और चेक गणराज्य, दक्षिण में ऑस्ट्रिया
  • तथा स्विट्जरलैंड, पश्चिम में फ्राँस, लक्जमबर्ग, बेल्जियम तथा नीदरलैंड स्थित है।
  • जर्मनी की प्रमुख नदियाँ राइन, रूर, मैन, वेसर, एल्ब, ऑडर और डेन्यूब हैं।
  • राइन नदी फ्राँस और जर्मनी की सीमा बनाती है, वहीं ओडर नदी पोलैण्ड और जर्मनी की सीमा निर्धारित करती है।
  • जर्मनी में निर्मित कील नहर बाल्टिक सागर को उत्तरी सागर से जोड़ती है।
  • राइन नदी का अपवाह भ्रंश घाटी में होता है। रूर इसकी प्रमुख सहायक नदी है, जो कोयलों के लिये पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।
  • रूर बेसिन को ‘जर्मनी का काला प्रदेश’ तथा यूरोप का ‘औद्योगिक हृदय स्थल’ कहा जाता है।
  • ‘राइन’ और ‘रूर’ के औद्योगिक क्षेत्रों में ही जर्मनी की अधिकांश जनसंख्या का संकेंद्रण है।
  • जर्मनी के ‘सैक्सोनी’ प्रांत से लौह अयस्क व खनिज तेल का प्रमुख रूप से उत्पादन किया जाता है।
  • जर्मनी का ‘पिग-आयरन’ पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।
  • रूस क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा देश है।
  • इसकी दक्षिणी सीमा का निर्धारण कॉकेशस पर्वत, कैस्पियन सागर, कजाकिस्तान, मंगोलिया, चीन जैसे देश करते हैं।
  • पूर्वी क्षेत्र में भूकंप व ज्वालामुखी से प्रभावित कमचटका प्रायद्वीप अवस्थित है।
  • ‘मरमास्क’ पत्तन आर्कटिक महासागर के तट पर स्थित रूस का एकमात्र पत्तन है
  • जो वर्षभर खुला रहता है, क्योंकि ‘उत्तरी अटलांटिक प्रवाह’ के गर्म जल का प्रभाव इसके तटीय क्षेत्रों तक होने के कारण बर्फ जमने की संभावनाएँ खत्म हो जाती हैं।
  • मास्को को पाँच महासागरों का पत्तन कहा जाता है जो नदियों और
  • नहरों द्वारा कैस्पियन सागर, काला सागर, बाल्टिक सागर,लडोगा झील तथा श्वेत सागर के द्वारा आर्कटिक महासागर से जुड़ा है।
  •  ट्रांस-साइबेरियन रेलमार्ग विश्व का सबसे लंबा रेलमार्ग है
  • जो रेलमार्ग सेंट पीट्सबर्ग से आरंभ होकर प्रशांत महासागर के तट पर स्थित बलाडिवोस्टक बंदरगाह तक जाता है।
  • यह पूर्वी रूस के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों को पश्चिमी रूस से जोड़ता है।
  • डेनमार्क विश्व में डेयरी उद्योग का सबसे बड़ा केंद्र है।
  • स्विट्ज़रलैंड व इटली के मध्य ‘ग्रेट सेंट बर्नार्ड दर्रा’ तथा ऑस्ट्रिया व इटली के मध्य ‘ब्रेनर दर्रा’ स्थित है।
  • स्विट्ज़रलैंड के आल्प्स पर्वतीय क्षेत्र में विश्व की सबसे लंबी सुरंग ‘गोथयार्ड’ है।
  • कोपेनहेगेन को ‘बाल्टिक सागर की कुंजी’ तथा जिब्राल्टर को ‘भूमध्य सागर की कुंजी’ कहा जाता है।
  • ‘माल्टा’ भूमध्य सागर में स्थित एक द्वीपीय देश है। यह सिसली द्वीप के दक्षिण में स्थित है।
  • यूरोप का सबसे निम्नतम् स्थान कैस्पियन सागर और सबसे उच्चतम बिंदु ‘माउंट एल्ब्रुस’ है।
  • ‘सेविले’ शहर (स्पेन) यूरोप का सबसे गर्म स्थान है।

 

Leave a comment