Bharat Ratna Award | भारत रत्न पुरस्कार विजेताओं की सूची

भारत रत्न पुरस्कार (Bharat Ratna Award)

  • भारत रत्न (Bharat Ratna) भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है यह सम्मान राष्ट्र सेवा के लिए दिया जाता है।
  • प्रारंभ = 2 जनवरी 1954 
  • क्षेत्र = कला, शिक्षा, साहित्य, विज्ञान, समाज सेवा, खेल आदि के लिए दिया जाता है।
  • अलंकरणकर्ता = भारत सरकार द्वारा।
  • राशि = शून्य
  • 2 जनवरी 1954 को 3 व्यक्तियो को दिया गया था
  1. राधाकृष्णन को
  2. राजगोपालाचारी को
  3. सी. वी. रमन को
  • देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘भारत रत्न’ की शुरुआत 1954 में हुई। अब तक विभिन्न क्षेत्रों की 48 हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है। पहला भारत रत्न 1954 में देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को दिया गया था।
  • भारत रत्न 2019 प्रणब मुखर्जी, भूपेन हजारिका और नानाजी देशमुख को दिया गया है। प्रणब मुखर्जी राष्ट्रपति थे, भूपेन हजारिका प्रसिद्ध गायक थे और नानाजी देशमुख जनसंघ के नेता थे। इन तीनों को 8 अगस्त, 2019 को भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था, जिसकी घोषणा 25 जनवरी, 2019 को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की गई थी।
  • यह सम्मान राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने प्रदान किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक नानाजी देशमुख और गायक भूपेन हजारिका को मरणोपरांत इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है। 20 साल बाद इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान के लिए दो से अधिक हस्तियों को चुना गया है।
  • 1999 की शुरुआत में समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण, सितारवादक पंडित रविशंकर, अर्थशास्त्री डॉ. अमर्त्य सेन और स्वतंत्रता सेनानी गोपीनाथ बोरदोलोई को इस सम्मान के लिए चुना गया था। चार साल बाद भारत रत्न की घोषणा हुई है. इससे पहले 2015 में यह सम्मान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और स्वतंत्रता सेनानी और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक मदन मोहन मालवीय को दिया गया था। इससे पहले 45 हस्तियों को भारत रत्न पुरस्कार मिल चुका है। अब यह संख्या बढ़कर 48 हो गयी है।

भारत रत्न पुरस्कार विजेताओं की सूची

सं. नाम फोटो  वर्ष  जीवन काल 
1. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
Bharat Ratna
1954 (05 सितंबर, 1888-17 अप्रैल, 1975)
2. चक्रवर्ती राजगोपालाचारी Bharat Ratna 1954 (10 दिसंबर, 1878-25 दिसंबर, 1972)
3. डॉ. चन्द्रशेखर वेंकटरमण Bharat Ratna 1954 (07 नवंबर, 1888-21 नवंबर, 1970)
4. डॉ. भगवान दास Bharat Ratna 1955 (12 जनवरी, 1869 18 सितंबर, 1958)
5. सर डॉ॰ मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या Bharat Ratna 1955 (15 सितंबर, 1860-12 अप्रैल, 1962)
6. पंडित जवाहर लाल नेहरु Bharat Ratna 1955 (14 नवंबर, 1889-27 मई, 1964)
7. गोविंद वल्लभ पंत Bharat Ratna 1957 (10 सितंबर, 1887-07 मार्च, 1961)
8. डॉ धोंडो केशव कर्वे Bharat Ratna 1958 (18 अप्रैल, 1858-09 नवंबर, 1962)
9. डॉ॰ बिधन चंद्र रॉय Bharat Ratna 1961 (01 जुलाई, 1882-01 जुलाई, 1962)
10. पुरूषोत्तम दास टंडन Bharat Ratna 1961 (01 अगस्त, 1882-01 जुलाई, 1962)
11. डॉ॰ राजेंद्र प्रसाद Bharat Ratna 1962 (03 दिसंबर, 1884-28 फरवरी, 1963)
12. डॉ॰ जाकिर हुसैन Bharat Ratna 1963 (08 फरवरी, 1897-03 मई, 1969)
13. डॉ॰ पांडुरंग वामन काणे Bharat Ratna 1963 (07 मई 1880-08 मई 1972)
14. लाल बहादुर शास्त्री Bharat Ratna 1966 (02 अक्टूबर, 1904-11 जनवरी, 1966), मृत्यु के बाद
15. इंदिरा गाँधी Bharat Ratna 1971 (19 नवंबर, 1917-31 अक्टूबर, 1984)
16. वराहगिरी वेंकट गिरी Bharat Ratna 1975 (10 अगस्त, 1894-23 जून, 1980)
17. के. कामराज Bharat Ratna 1976 (15 जुलाई, 1903-1975), मरणोपरांत
18. मदर टेरेसा Bharat Ratna 1980 (27 अगस्त, 1910-05 सितंबर, 1997)
19. आचार्य विनोबा भावे Bharat Ratna 1983 (11 सितंबर, 1895-15 नवंबर, 1982), मरणोपरांत
20. खान अब्दुल गफ्फार खान Bharat Ratna 1987 (06 फरवरी 1890-20 जनवरी, 1988), पहले गैर-भारतीय
21. एम जी आर Bharat Ratna 1988 (17 जनवरी, 1917-24 दिसम्बर, 1987), मृत्यु के बाद
22. डॉ॰ भीमराव आंबेडकर Bharat Ratna 1990 (14 अप्रैल, 1891-06 दिसम्बर, 1956), मृत्यु के बाद
23. नेल्सन मंडेला Bharat Ratna 1990 (18 जुलाई, 1918-05 दिसम्बर, 2013), दूसरे गैर-भारतीय
24. राजीव गांधी Bharat Ratna 1991 (20 अगस्त, 1944-21 मई, 1991), मृत्यु के बाद
25. सरदार वल्लभ भाई पटेल Bharat Ratna 1991 (31 अक्टूबर, 1875-15 दिसम्बर, 1950). मृत्यु के बाद
26. मोरारजी देसाई Bharat Ratna 1991 (29 फ़रवरी, 1896-10 अप्रैल, 1995)
27. मौलाना अबुल कलाम आज़ाद Bharat Ratna 1992 (11 नवंबर, 1888-22 फरवरी, 1958), मरणोपरांत
28. जे. आर. डी. टाटा Bharat Ratna 1992 (29 जुलाई, 1904-29 नवंबर, 1993)
29. सत्यजीत राय Bharat Ratna 1992 (02 मई, 1921-23 अप्रैल, 1992)
30. ऐ. पी. जे. अब्दुल कलाम Bharat Ratna 1997 (15 अक्टूबर, 1931-27 जुलाई, 2015)
31. गुलजारी लाल नंदा Bharat Ratna 1997 (04 जुलाई, 1898-15 जनवरी, 1998)
32. अरुणा आसफ अली Bharat Ratna 1997 (16 जुलाई, 1909 -29 जुलाई, 1996), मरणोपरांत
33. एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी Bharat Ratna 1998 (16 सितंबर, 1916-11 दिसम्बर, 2004)
34. सी. सुब्रामनीयम Bharat Ratna 1998 (30 जनवरी, 1910-07 नवंबर, 2000)
35. जयप्रकाश नारायण Bharat Ratna 1998 (11 अक्टूबर, 1902-08 अक्टूबर, 1979), मृत्यु के बाद
36. पंडित रवि शंकर Bharat Ratna 1999 (07 अप्रैल, 1920-12 दिसम्बर, 2012)
37. अमर्त्य सेन Bharat Ratna 1999 (03 नवंबर 1933 – अब तक)
38. गोपीनाथ बोरदोलोई Bharat Ratna 1999 (1890-1950), मरणोपरान्त
39. लता मंगेशकर Bharat Ratna 2001 (28 सितंबर, 1929 – 6 फ़रवरी 2022 )
40. उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ां Bharat Ratna 2001 (21 मार्च, 1916-21 अगस्त, 2006) 2011)
41. पंडित भीमसेन जोशी Bharat Ratna 2008 (04 फरवरी, 1922 – 05 जनवरी,2011)
42. सी० एन० आर राव Bharat Ratna 2014 (30 जून, 1934- अब तक), 16 नवंबर, 2014 घोषित
43. सचिन तेंदुलकर Bharat Ratna 2014 (24 अप्रैल, 1973-अभी तक ), 16 नवंबर 2014 घोषित
44. अटल बिहारी वाजपेयी Bharat Ratna 2015 (25 दिसंबर, 1924-16 अगस्त 2018, मृत्यु के बाद), 25 दिसंबर, 2015 को घोषित
45. मदन मोहन मालवीय 2015 (25 दिसंबर, 1861- 12 नवंबर, 1946, मृत्यु के बाद), 25 दिसंबर 2015 को घोषित किया गया
46. प्रणब मुखर्जी 2019 (11 दिसम्बर 1935-31 अगस्त 2020 )
47. नानाजी देशमुख Bharat Ratna 2019 (11 अक्टूबर 1916 – 27 फ़रवरी 2010), मरणोपरांत
48. भूपेन हजारिका Bharat Ratna 2019 (8 सितंबर 1926 – 5 नवंबर 2011), मरणोपरांत

 

हमारा YouTube Channel, Shubiclasses अभी Subscribe करें !

महत्वपूर्ण तथ्य

  • 26 जनवरी को भारत के राष्ट्रपति द्वारा भारत रत्न से सम्मानित किया जाता है।
  • प्रथम पुरस्कार प्रसिद्ध वैज्ञानिक चन्द्रशेखर वेंकटरमन को प्रदान किया गया। तब से, यह पुरस्कार कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों को उनके संबंधित क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रदान किया गया है।
  • इस पुरस्कार को 1977 में जनता पार्टी द्वारा बंद कर दिया गया था, लेकिन 1980 में कांग्रेस सरकार द्वारा इसे फिर से शुरू किया गया।
  • 1980 में जब भारत रत्न पुरस्कार को फिर से शुरू किया गया, तो इसे सबसे पहले मदर टेरेसा ने प्राप्त किया।
  • हमारे पूर्व राष्ट्रपति, वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को भी 1997 में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला था।
  • ऐसा कोई लिखित प्रावधान नहीं है कि ‘भारत रत्न केवल भारतीय नागरिकों को दिया जाएगा।’
  •  यह पुरस्कार स्वाभाविक रूप से भारतीय नागरिक ‘मदर टेरेसा के नाम से मशहूर एग्नेस गोंखा बोजाखियू’ को दिया गया।
  • दो अन्य गैर-भारतीयों, खान अब्दुल गफ्फार खान को 1987 में और नेल्सन मंडेला को 1990 में यह पुरस्कार मिला।
  • भारत रत्न पुरस्कार हर वर्ष दिया जाना भी अनिवार्य नहीं है।
  • भारत रत्न एक वर्ष में अधिकतम तीन लोगों को ही दिया जा सकता है।
  • लाल बहादुर शास्त्री मरणोपरांत भारत रत्न पुरस्कार पाने वाले पहले व्यक्ति थे।

इसे भी पढ़ें- महिला आरक्षण विधेयक | Women’s Reservation Bill

Leave a comment