Golden Globe Awards खबरों में क्यों है?
हाल ही में Golden Globe Awards का 80वां संस्करण अमेरिका के लॉस एंजिल्स (बेवर्ली हिल्स) में आयोजित किया गया। इसमें भारत से SS राजामौली की फिल्म RRR के ‘नाटू-नाटू’ को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिला।
Golden Globe Awards क्या है?
गोल्डन ग्लोब पुरस्कार विश्व स्तरीय फिल्म उद्योग से जुड़ा सर्वोच्च पुरस्कार है। फिल्म पुरस्कार ऑस्कर के बाद मनोरंजन और फिल्म उद्योग का सबसे बड़ा पुरस्कार है। गोल्डन ग्लोब पुरस्कार प्रतिवर्ष जनवरी में हार्वर्ड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन द्वारा प्रस्तुत किए जाते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य फिल्म-मनोरंजन की दुनिया में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करना है। इसलिए उनका मनोबल बढ़ेगा और वह मनोरंजन के जरिए समाज में कुछ बदलाव लाएंगे। इस पुरस्कार समारोह में अभिनेता-अभिनेत्री, निर्देशक, कॉमेडियन और फिल्म और टेलीविजन की दुनिया से जुड़े अन्य कलाकारों को सम्मानित किया जाता है। इसमें विजेताओं को ट्रॉफी दी जाती है। फिल्म और अन्य क्षेत्रों की तमाम बड़ी हस्तियां इसके सेलिब्रेशन में शिरकत करती हैं।
इसे भी पढ़ें: जोशीमठ में भूस्खलन | Landslide In Joshimath
Golden Globe Awards का इतिहास-
हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन (HFPA) हर साल मनोरंजन की दुनिया के कलाकारों और फिल्मों को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स से सम्मानित करता है। इसे पहली बार जनवरी 1944 में लॉस एंजिल्स में लॉन्च किया गया था। यह पुरस्कार हर साल जनवरी में दिया जाता है।
Golden Globe Awards विजेताओं का चयन कैसे किया जाता है?
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स हर साल जनवरी में आयोजित किए जाते हैं। विजेताओं का चयन वोटिंग के जरिए किया जाता है। वोटिंग अमेरिकी और विदेशी पत्रकारों के 93 सदस्यीय पैनल द्वारा की जाती है। गोल्डन ग्लोब पुरस्कार की पात्रता 1 जनवरी से 31 दिसंबर तक है। गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स का आयोजन जनवरी के पहले सप्ताह में किया जाता है। पहला पुरस्कार 77 साल पहले जनवरी 1944 में दिया गया था।
कितनी भारतीय फिल्म ने Golden Globe Awards जीता है?
गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स की शुरुआत के बाद से, केवल दो भारतीय फिल्मों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जिनमें से पहली दो आंखें बारह हाथ, जो 1959 में आई थी और वी शांताराम द्वारा निर्देशित की गई थी। फिल्म ने सैमुअल गोल्डमाइन इंटरनेशनल अवार्ड जीता। उसके बाद, रिचर्ड एटनबरो द्वारा निर्देशित फिल्म गांधी ने 1983 में पुरस्कार जीता। फिल्म ने विदेशी भाषा श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ मोशन पिक्चर का पुरस्कार जीता। अब एक बार फिर गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स 2023 में भारतीय फिल्म RRR के ‘नाटू-नाटू’ सॉन्ग को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिला। ‘नाटू-नाटू’ गाने के डायरेक्टर और म्यूजिक कंपोजर MM कीरावनी है जिन्हे यह अवॉर्ड मिला है।
हमारा YouTube Channel, Shubiclasses अभी Subscribe करें !
Golden Globe Awards से संबन्धित प्रश्न-
Q. पहला Golden Globe Awards कब दिया गया था ?
Ans. Golden Awards की शुरुआत वर्ष 1943 में हुई थी जिसके बाद पहला गोल्डन अवार्ड वर्ष 1944 में दिया गया था।
Q. Golden Globe Awards किसके द्वारा दिया जाता है ?
Ans. यह अवार्ड हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन के द्वारा मनोरंजन जगत से जुड़े देश-विदेश के कलाकारों व फिल्मों को दिया जाता है।
Q. Golden Globe Awards में विजेताओं का चयन कौन करता है ?
Ans. इस अवार्ड में विजेताओं का चयन अमेरिकी और विदेशी पत्रकारों की 93 सदस्यीय टीम वोटिंग के माध्यम से करती है।
Q. अभी तक कितनी भारतीय फिल्मों को Golden Globe Awards मिला है ?
Ans. अभी तक केवल दो भारतीय फिल्मों को इस अवार्ड से नवाजा गया था (दो आंखें बारह हाथ और गांधी ) लेकिन वर्ष 2023 में फिल्म RRR को भी इस अवार्ड से नवाजा गया है।
इसे भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नरी प्रणाली (Police Commissionerate System)
acha likha sir apne