सूफी सिलसिला

सूफी सिलसिला

 

चिश्ती सिलसिला

  • भारत का सर्वप्राचीन सूफी सिलसिला चिश्ती सिलसिला था।
  • भारत में इसके संस्थापक ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती थे।
  • वे 1192 में भारत आए और अजमेर में बसे।

ख्वाजा कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी (1186-1235)

  • मुइनुद्दीन चिश्ती के शिष्य थे।
  • इन्हें बख्तियार की उपाधि मुइनुद्दीन चिश्ती ने प्रदान की थी।
  • कुतुबुद्दीन ऐबक ने इन्हीं की याद में कुतुबमीनार बनवाई थी।

बाबा फरीद (फ़रीदुद्दीन-गंज-ए-शकर)

  • काकी के शिष्य थे। हांसी तथा अजोधन को अपना केंद्र बनाया।
  • ‘गुरु ग्रंथ साहिब’ में इनके उपदेश संकलित है। इन्हें पाक पाटन पंजाब में दफनाया गया।

हमारा YouTube Channel, Shubiclasses अभी Subscribe करें !

निजामुद्दीन औलिया (1236-1325)

  • बाबा फरीद के शिष्य थे। बदायूँ में जन्म हुआ था।
  • दिल्ली के सात सुल्तानों का कार्यकाल देखा।
  • इन्हें ‘महबूब-ए-इलाही’ और ‘सुल्तान-उल-औलिया’ की उपाधि मिली।
  • अमीर खुसरो इनके शिष्य थे।
  • निज़ामुद्दीन औलिया ने अमीर खुसरो को ‘तुर्कल्लाह’ की उपाधि दी।
  • इनका मकबरा दिल्ली में है।

नसीरुद्दीन चिराग-ए-दिल्ली

  • इनका जन्म अयोध्या में हुआ था। इनके प्रचार-प्रसार का केंद्र दिल्ली था।
  • गेसूदराज इनके शिष्य थे जिनको ‘बंदानवाज़’ की उपाधि मिली थी।

सुहरावर्दी सिलसिला

  • सुहरावर्दी सूफी संत सादा जीवन नहीं बिताते थे। ये राजकीय पद भी धारण करते थे।
  • सुहरावर्दी सिलसिला उच्च वर्गों में लोकप्रिय था।
  • इसके संस्थापक (भारत में) बहाउद्दीन ज़कारिया थे तथा इनका क्षेत्र सिंध और मुल्तान था।
  • आगे सुहरावर्दी दो भागों में बँट गया- फिरदौसी (संस्थापक- शेख बदरुद्दीन) तथा सत्तारी (संस्थापक-अब्दुल सत्तार )
  • सर्फुद्दीन याहया मनेरी फिरदौसी सिलसिले के सबसे प्रसिद्ध संत थे।
  • सत्तारी योग को अपनाने वाली एकमात्र शाखा थी। मोहम्मद गौस इस संप्रदाय के प्रसिद्ध संत थे।
  • कादिरी सिलसिले के संस्थापक अब्दुल कादिर जिलानी थे। इस सिलसिले के प्रमुख संतो में मियाँमीर थे।
  •  नक्शवंदी सिलसिले के भारत में प्रर्वतक ख्वाज़ा बाकीबिल्लाह थे शेख अहमद सरहिंदी इसके एक प्रमुख संत थे।
  • रोशनिया सिलसिले के संस्थापक बायाजिद अंसारी थे।

Leave a comment