द्वीप समूह

  • भारत के द्वीपों को बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर में स्थित द्वीपों में विभाजित किया जा सकता है।
  • बंगाल की खाड़ी में जलोढ़ मिट्टी के निक्षेप द्वारा कई द्वीपों का निर्माण हुआ है। जैसे हुगली के निकट गंगासागर द्वीप।
  • बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीपों की कुल संख्या 572 है, जिनमें अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह सबसे बड़ा है। इन द्वीपों का निर्माण विवर्तनिकी एवं ज्वालामुखी क्रिया के द्वारा हुआ है।
  • इन्हें हिमालय एवं अराकानयोमा का दक्षिणी विस्तार माना जाता है। ये द्वीप अरब सागर में स्थित द्वीपों की तुलना में आकार में बड़े तथा विषम हैं।
  • अंडमान द्वीप की सर्वोच्च चोटी सैडल पीक है जबकि निकोबार की सर्वोच्च चोटी माउंट थुईल्लर है।
  • अंडमान निकोबार द्वीप समूह में ‘नारकोंडम‘ सुषुप्त ज्वालामुखी तथा ‘बैरनएकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है।
  • बंगाल की खाड़ी के तट के निकट स्थित द्वीपों में श्री हरिकोटा (प्रवाल निर्मित), न्यूमूर, गंगासागर, रामेश्वरम (पंबन) प्रमुख हैं।
  • अरब सागर में स्थित लक्षद्वीप की उत्पत्ति मुख्यतः प्रवाल भित्तियों द्वारा हुई है। एंड्राट (Andrott) लक्षद्वीप का सबसे बड़ा द्वीप है। वर्तमान में कुछ द्वीप ही जलस्तर से सदैव ऊपर रहते हैं तथा शेष द्वीप उच्च ज्वार के समय जलमग्न हो जाते हैं। लक्षद्वीप गुणवत्तायुक्त नारियल के लिये प्रसिद्ध है।

हमारा YouTube Channel, Shubiclasses अभी Subscribe करें !

   द्वीप समूह से संबंधित अन्य तथ्य

11° चैनल– उत्तर में अमीन दीवी द्वीप तथा दक्षिण में कनानोरे द्वीप को अलग करता है।

10° चैनल– अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह के मध्य स्थित है।

90 चैनल– लक्षद्वीप व मिनिकाय के मध्य स्थित है।

8° चैनल– मिनिकाय व मालदीव के मध्य स्थित है।

डंकन पैसेज- लिटिल (लघु) अंडमान तथा दक्षिणी अंडमान के मध्य स्थित है।

कोको स्ट्रेट– कोको द्वीप (म्यांमार) समूह एवं उत्तरी अंडमान के मध्य स्थित है।

पाक स्ट्रेट– भारत व श्रीलंका के मध्य स्थित है।

ग्रेट चैनल- सुमात्रा (इंडोनेशिया) एवं निकोबार के मध्य स्थित है।

 

एलीफैंटा द्वीप– मुंबई स्थित गेटवे ऑफ इंडिया से 10 किमी. दूरी पर स्थित है।

रामेश्वरम द्वीप– तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में स्थित है। मुख्य भूमि से यह द्वीप पंबन चैनल द्वारा अलग होता है। यह भारत एवं श्रीलंका के मध्य स्थित द्वीप है।

सालसेत द्वीप- भारत के पश्चिमी तटीय राज्य महाराष्ट्र में स्थित है। मुंबई एवं थाणे नगर इसी द्वीप पर स्थित हैं।

Leave a comment