भारत का भौगोलिक विस्तार

  • भारत एशिया महाद्वीप में स्थित एक देश है, जिसमें कुल 28 राज्य एवं 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं।
  • यह एशिया के दक्षिणी भाग में हिंद महासागर के शीर्ष पर तीन ओर से समुद्र तथा उत्तर में हिमालय से घिरा है।
  • यह पूर्णत: उत्तरी गोलार्द्ध में अवस्थित है।
  • भारत के मुख्य भू-भाग का अक्षांशीय विस्तार 8°4′ उत्तरी अक्षांश से 37°6′ उत्तरी अक्षांश के मध्य है।
  • भारत का देशांतरीय विस्तार 68°7′ पूर्वी देशांतर से 97° 25′ पूर्वी देशांतर के मध्य है।
  • भारत का उत्तर से दक्षिण में विस्तार 3,214 किमी. तथा पूर्व से पश्चिम में 2,933 किमी. है।
  • भारत की स्थल सीमा की लंबाई 15,106.7 किमी. है।
  • इसके तटीय भाग की लंबाई 7516.6 किमी. है तथा मुख्य भूमि की तटीय रेखा की लंबाई 6100 किमी. है।
  • भारत का क्षेत्रफल 32 लाख 87 हज़ार 263 वर्ग किमी. है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से रूस, कनाडा, यू.एस.ए., चीन, ब्राज़ील तथा ऑस्ट्रेलिया क्रमश: 6 बड़े देश हैं।
  • भारत सातवें तथा अर्जेंटीना आठवें स्थान पर आते हैं।
  • विश्व की 2.4 प्रतिशत भूमि भारत के पास है जबकि विश्व की लगभग 17.5 प्रतिशत जनसंख्या भारत में निवास करती है।
  • जनसंख्या के दृष्टिकोण से भारत चीन के बाद दूसरे स्थान पर है।
  • भारत के उत्तर में नेपाल, भूटान (सबसे छोटा पड़ोसी देश) व चीन;दक्षिण में श्रीलंका, मालदीव एवं हिंद महासागर; पूर्व में बांग्लादेश, म्यांमार एवं बंगाल की खाड़ी तथा पश्चिम में पाकिस्तान एवं अरब सागर हैं।
  • भारत की जलीय/समुद्री सीमा से लगे 7 देश-पाकिस्तान, मालदीव, श्रीलंका, बांग्लादेश, म्यांमार, थाइलैंड तथा इंडोनेशिया हैं।
  • भारत के तीन राज्यों की सीमाएँ सर्वाधिक तीन देशों से मिलती हैं पश्चिम बंगाल (बांग्लादेश, नेपाल, भूटान), सिक्किम (नेपाल, चीन, भूटान) तथा अरुणाचल प्रदेश (भूटान, चीन, म्यांमार) ।
  • भारत को श्रीलंका से अलग करने वाला समुद्री क्षेत्र मन्नार की खाड़ी (Gulf of Mannar) तथा पाक जलडमरू (Palk Strait) है।
  • बांग्लादेश, म्यांमार और पाकिस्तान भारत की जल एवं स्थल दोनों सीमा से लगे देश हैं।
  • भारत और अफगानिस्तान के बीच डूरंड रेखा है, जो 1893 ई. में सर डूरंड द्वारा निर्धारित की गई थी।
  • यही रेखा अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान की भी सीमा बनाती है।
  • भारत एवं चीन की सीमा को मैकमोहन रेखा कहते है। यह 1914 ई. में शिमला अभिसमय के तहत निर्धारित की गई थी।
  • रेडक्लिफ रेखा 1947 में भारत-पाकिस्तान के बीच निर्धारित की गई थी।
  • बांग्लादेश के आज़ाद होने के साथ ही भारत-बांग्लादेश सीमा को भी रेडक्लिफ रेखा ही कहा जाता है।

हमारा YouTube Channel, Shubiclasses अभी Subscribe करें !

सीमावर्ती देश स्पर्श करने वाले भारतीय राज्य/ केंद्रशासित प्रदेश
बांग्लादेश(4,096.7 किमी.) पश्चिम बंगाल (बांग्लादेश से लगी सबसे लंबी सीमा वाला राज्य), असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिज़ोरम
चीन(3,488 किमी.) लद्दाख (चीन से लगी सबसे लंबी सीमा वाला राज्य) हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश।
पाकिस्तान(3,323 किमी.) गुजरात, राजस्थान (पाकिस्तान से लगी सबसे लंबी सीमा वाला राज्य) पंजाब, जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख
नेपाल (1,751 किमी.) उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम
म्यांमार(1,643 किमी.) अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मिज़ोरम व मणिपुर
भूटान (699 किमी. असम (भूटान से लगी सबसे लंबी सीमा वाला राज्य), सिक्किम, प. बंगाल व अरुणाचल प्रदेश।
अफगानिस्तान(106 किमी.) लद्दाख

 

भारत के चारों ओर अंतिम सीमा बिंदु

Ø  दक्षिणतम बिंदु– इंदिरा प्वॉइंट (ग्रेट निकोबार द्वीप)

Ø  उत्तरी बिंदु– इंदिरा कॉल (लद्दाख)

Ø  पश्चिमी बिंदु– गुहार मोती (गुजरात)

Ø  पूर्वी बिंदु– किबिधु (अरुणाचल प्रदेश)

Ø  मुख्य भूमि की द. सीमा– कन्याकुमारी (तमिलनाडु)

  • भारत प्रायद्वीप का दक्षिणतम बिंदु-कन्याकुमारी है। इसे केप कॉमोरिन नाम से भी जाना जाता है।
  • कर्क रेखा भारत के लगभग बीचोबीच आठ राज्यों- गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छतीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा एवं मिज़ोरम से होकर गुज़रती है।
  • भारत का मानक समय (IST) प्रयागराज के निकट नैनी से गुज़रने वाली 82½°  पूर्वी देशांतर रेखा को माना गया है, जो ग्रीनवीच समय (GMT) से 5 घंटा 30 मिनट आगे है। यह 5 राज्यों (उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश) से होकर गुज़रती है।
  • भारतीय उपमहाद्वीप में सम्मिलित देश-भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल एवं भूटान हैं।
  • भारत के दो राज्यों की सीमाएँ केवल एक राज्य से मिलती हैं मेघालय असम से तथा सिक्किम पश्चिम बंगाल से।
  • तेंलगाना भारत का 29वाँ राज्य है। इसका गठन 2 जून, 2014 को हुआ।
    • इसकी सीमा आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक एवं छत्तीसगढ़ से मिलती है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है। उसके बाद क्रमशः मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश एवं जम्मू-कश्मीर आते हैं।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से गुजरात में स्थित कच्छ भारत का सबसे बड़ा जिला है। उसके बाद लेह एवं जैसलमेर हैं।
  • जनसंख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा तथा सिक्किम सबसे छोटा राज्य है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से गोवा भारत का सबसे छोटा राज्य है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से अंडमान-निकोबार द्वीप समूह सबसे बड़ा तथा लक्षद्वीप सबसे छोटा संघशासित प्रदेश है।
  • केंद्रशासित प्रदेश पुदुच्चेरी का फैलाव भारत के तीन राज्यों में है।
  • तमिलनाडु में कराईकल तथा पुदुच्चेरी, आंध्र प्रदेश में यनम तथा केरल में माहे ।
  • जनसंख्या की दृष्टि से दिल्ली सबसे बड़ा तथा लक्षद्वीप सबसे छोटा संघशासित प्रदेश है।
  • उत्तर प्रदेश की सीमा सबसे अधिक (8) राज्यों को स्पर्श करती है।
    • उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड एवं बिहार।
  • भारत की ‘प्रादेशिक समुद्री सीमा’ (Territorial Sea Boundary) तट रेखा से 12 समुद्री (नॉटिकल) मील की दूरी तक है, यहाँ भारत को संपूर्ण अधिकार प्राप्त है।
  • तट रेखा से 24 समुद्री (नॉटिकल) मील की दूरी तक को ‘संलग्न क्षेत्र’ (Contiguous Zone) कहते हैं।
  • इस क्षेत्र में भारत को राजकोषीय अधिकार, सीमा शुल्क से संबंधित अधिकार, प्रदूषण नियंत्रण तथा अप्रवासी कानून लागू करने का अधिकार है।
  • अनन्य आर्थिक क्षेत्र (Exclusive Economic Zone) तट रेखा से 200 समुद्री (नॉटिकल) मील की दूरी तक है।
  • कोरी क्रीक कच्छ के रन में सर क्रीक के दक्षिण-पूर्व में अवस्थित एक दलदली क्षेत्र है।
  • सर क्रीक भारत-पाकिस्तान सीमा का विवादित हिस्सा है, जो गुजरात के कच्छ के रन में अवस्थित है।

भारत के स्थलाकृतिक मानचित्र का निर्माण भारतीय सर्वेक्षण विभाग करता है। इसकी स्थापना 1767 ई. में हुई थी।

 

Leave a comment