एशिया महाद्वीप

 

एशिया महाद्वीप

  • एशिया महाद्वीप जनसंख्या व क्षेत्रफल, दोनों ही दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है।
  • एशिया को यूरोप से भूमध्य सागर, काला सागर, काकेशस पर्वत कैस्पियन सागर, यूराल पर्वत तथा डारडेनेल्स व बॉस्पोरस जल संधियाँ अलग करते हैं, वहीं बेरिंग जलसंधि इसे उत्तरी अमेरिका से अलग करती है।
  • लाल सागर तथा स्वेज़ जलडमरूमध्य एशिया को अफ्रीकी मुख्य भूमि से अलग करते हैं।
  • एशिया महाद्वीप का अधिकांश भाग उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है, किंतु इंडोनेशिया के कुछ द्वीप दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित हैं।
  • एशिया में कॉकेसायड, मंगोलायड, निग्रो व प्रोटो-ऑस्ट्रेलायड प्रजाति के लोग निवास करते हैं।
  • भौगोलिक विशेषताओं के आधार पर एशिया को निम्न भागों में वर्गीकृत किया जा सकता है

उत्तरी निम्न भूमि

  • यूराल पर्वत व लीना नदी के मध्य उत्तरी निम्नभूमि का विस्तार है, इसे ‘साइबेरिया का मैदान’ भी कहते हैं।
  • इस मैदान में ओब, येनीसी और लीना नदियों का प्रवाह होता है।

हमारा YouTube Channel, Shubiclasses अभी Subscribe करें !

मध्यवर्ती पर्वतीय एवं पठारी प्रदेश

  • उत्तरी निम्न भूमि के दक्षिण में वलित पर्वत व पठारी क्षेत्र का विस्तार है।
  • पामीर का पठार इन पर्वत मालाओं का केंद्र बिंदु है।
  • पामीर ग्रंथि से पूर्व की ओर कुनलुन शॉन, नानशान की शाखा का तथा पश्चिमी क्षेत्र में हिंदुकुश, जाग्रोस और टॉरस, दक्षिण पूर्व की ओर हिमालय पर्वत व काराकोरम श्रेणी का विस्तार है।
  • इन पर्वत श्रेणियों के मध्य अनेक पठार, बेसिन व मरुस्थल स्थित हैं, जैसे-चीन में तारीम बेसिन, गोबी मरुस्थल, जुगारिया बेसिन, सिचुवान बेसिन, लोयस का पठार आदि। तिब्बत के पठार को विश्व का सबसे ऊँचा पठार माना जाता है।

महत्त्वपूर्ण द्वीप

  • सेवेर्नाया द्वीप (रूस), क्यूराइल द्वीप (रूस), सकोत्रा द्वीप (यमन), जावा व सुमात्रा द्वीप (इंडोनेशिया), बोर्नियो द्वीप (ब्रुनेई, मलेशिया, इंडोनेशिया) तथा दक्षिण चीन सागर में स्थित स्पार्टली द्वीप आदि प्रमुख हैं।
  • एशिया में अधिकांश वर्षा ग्रीष्म ऋतु में होती है।
  • भारत का ‘मॉसिनराम’ विश्व का सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र है।
  • यहाँ वर्षा दक्षिण-पश्चिम मानसूनी पवनों के द्वारा होती है।
  • एशिया के पश्चिमी भाग में कम वर्षा के फलस्वरूप यहाँ शुष्क क्षेत्र का विकास हुआ है।
  • अधिकांश समय बर्फ जमे रहने के कारण एशिया के उत्तरी क्षेत्र को ‘पृथ्वी का शीत ध्रुव’ कहा जाता है।
  • यहाँ विश्व का सबसे ठंडा क्षेत्र- ‘वर्खोयांस्क’ साइबेरिया, रूस में स्थित है।
  • एशिया के उत्तरी भाग में ‘टुंड्रा वनस्पति’ के रूप में काई व लाइकेन पाई जाती है।
  • टुंड्रा वनस्पति के दक्षिण में शंकुधारी वनों का विस्तृत क्षेत्र पाया जाता है, जिसे ‘टैगा वनस्पति’ कहते हैं।
  • इस क्षेत्र में वृक्षों के रूप में चीड़, फर, स्प्रूस इत्यादि पाए जाते हैं।
  • टैगा के दक्षिण में शीतोष्ण घास के मैदान को ‘स्टेपीज’ कहते हैं।
  • यहाँ वनस्पतियों के रूप में घास ही प्रमुख रूप से दिखाई देती है।
  • दक्षिण-पश्चिमी व मध्य एशियाई क्षेत्रों में मरुस्थलीय विस्तार होने के कारण यहाँ ‘मरुस्थलीय वनस्पतियों’ का विस्तार हुआ।
  • दक्षिण, दक्षिण-पूर्व व पूर्वी एशिया के क्षेत्रों में ‘मानसूनी वनों’ का विस्तार पाया जाता है।
  • मानसूनी वनों में सागौन, साल, चंदन इत्यादि के वृक्ष प्रमुख रूप से पाए जाते हैं।

महत्त्वपूर्ण देशों से संबंधित अन्य तथ्य

पाकिस्तान 

  • पाकिस्तान  इसको ‘नहरों का देश’ कहते हैं।
  • किरथर, हिंदुकुश एवं सुलेमान यहाँ की प्रमुख पर्वत श्रेणियाँ हैं।
  • हिंदुकुश पर्वत की चोटी ‘तिरिचमीर’ (7708 मी.) पाकिस्तान की सर्वोच्च चोटी है।
  • खैबर दर्रा ‘हिंदुकुश’ में, जबकि बोलन दर्रा ‘किरथर’ श्रेणी में स्थित है।
  • पाकिस्तान के उत्तरी-पश्चिमी क्षेत्र में ‘स्वात घाटी’ स्थित है जिसे ‘पाकिस्तान का स्वर्ग’ कहा जाता है।
  • पाकिस्तान में ‘साल्टरेंज’ अत्यंत महत्त्वपूर्ण स्थल है।
  • यहाँ के मरुस्थलीय क्षेत्र में विश्व के सबसे गर्म स्थानों में से एक ‘जैकोबाबाद’ स्थित है।

नेपाल

  • नेपाल चीन व भारत के मध्य ‘बफर स्टेट’ के रूप में हिमालय की गोद में स्थित एक पर्वतीय देश है।
  • इसकी सीमा भारत उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम व पश्चिम बंगाल राज्यों से लगी हुई है।
  • यहाँ की महत्त्वपूर्ण चोटियाँ- माउंट एवरेस्ट, धौलागिरि, कंचनजंगा (नेपाल व सिक्किम के सीमावर्ती क्षेत्र में), मकालू, अन्नपूर्णा, गौरीशंकर आदि हैं। मध्य हिमालय (धौलाधर) को नेपाल में ‘महाभारत श्रेणी’ कहते हैं।
  • नेपाल की काठमांडू घाटी, लुंबिनी, चितवन नेशनल पार्क और सागरमाथा नेशनल पार्क को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है।

भूटान

  • भूटान पूर्वी हिमालय की गोद में बसा चारों ओर स्थल से घिरा देश है।
  • यह चीन तथा भारत (सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम तथा अरुणाचल प्रदेश) के साथ अपनी सीमा साझा करता है।
  • यहाँ की सबसे ऊँची पर्वत चोटी ‘गांकर पुनसुम’ (कुलाकाँगड़ी) है।
  • भूटान को ‘लैंड ऑफ थंडरवोल्ट’ कहते हैं।
  • यहाँ भारत की मदद से चूखा, संकोश, ताता तथा मांगदेचु जल विद्युत परियोजना का विकास किया गया है।
  • यहाँ भोटिया नृजाति समूह की प्रधानता है।
  • भूटान विश्व का एकमात्र ऐसा देश है जो अपने आर्थिक विकास की माप राष्ट्रीय खुशहाली के आधार पर करता है।

म्याँमार

  • म्याँमार को ‘स्वर्ण पैगोडा का देश’ कहते हैं।
  • ‘अराकानयोमा’ यहाँ की प्रमुख पर्वत श्रेणी है जो हिमालय का ही पूर्वी मोड़ है।
  • ‘हकाकाबोराजी’ (5,881 मी.) म्यांमार की सर्वोच्च चोटी है।
  • म्यांमार के सालवीन और इरावदी नदी दोआब को पूर्व का ‘चावल का कटोरा’ कहा जाता है।
  • वहीं सालवीन नदी पूर्व में ‘सुनहरी त्रिभुज’ स्थित है जो अफीम की खेती के लिये प्रसिद्ध है।
  • इरावदी नदी म्यांमार की जीवन रेखा कहलाती है।
  • म्याँमार सागौन की लकड़ी के लिये तथा मर्तबान की खाड़ी मोतियों के लिये पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।
  • यहाँ के ‘प्यू शहर’ को विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है। वहीं, ‘इनले झील’ यहाँ का ‘जैवमंडल अभयारण्य क्षेत्र’ है।
  • म्यांमार में अधिकांश जनसंख्या बौद्ध धर्म का पालन करती है।
  • यहीं पर राखिन प्रांत में रोहिंग्या मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय के रूप में रहते हैं।

बांग्लादेश

  • बांग्लादेश विश्व के सबसे बड़े डेल्टा (गंगा-ब्रह्मपुत्र डेल्टा) पर स्थित देश है।
  • बांग्लादेश को ‘नदियों का देश’ कहते हैं। यहाँ की प्रमुख नदियों में गंगा, ब्रह्मपुत्र, मेघना, सुरमा प्रमुख हैं।
  • बांग्लादेश का ‘कॉक्स बाज़ार’ विश्व की सबसे बड़ी बलुई पुलिन है। यहाँ का सबसे बड़ा पत्तन ‘चटगाँव’ है।

श्रीलंका

  • श्रीलंका एक द्वीपीय देश है। रत्नद्वीप, पूर्व का मोती, सिंहल द्वीप, तपोवन जैसे नामों से अभिहित है।
  • पाक जलडमरूमध्य इसे भारत से अलग करता है।
  • भारत के धनुष्कोंडी और श्रीलंका के तलैयामन्नार के मध्य प्रवाल द्वीप से निर्मित ‘आदम का पुल’ है।
  • यहाँ की सबसे लंबी नदी ‘महावेलि गंगा’ तथा सबसे ऊँची चोटी ‘पिदुरुतालागाला’ (Pidurutalagala) (2527 मी.) है।
  • श्रीलंका चाय के निर्यात की दृष्टि से विश्व में अग्रणी है।
  • उत्तर-पूर्वी तट पर ट्रिकोमाली तथा पश्चिमी तट पर कोलंबो यहाँ के प्रमुख पत्तन हैं।
  • यहाँ का जाफना प्रायद्वीप श्रीलंका की मुख्य भूमि से ऐलिफेंटा दरें से जुड़ा हुआ है।

मलेशिया

  • मलेशिया उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित मलाया प्रायद्वीप का एक भाग है।
  • बोर्नियों द्वीप पर मलेशिया के दो राज्य ‘सरावाक’ और ‘सबाह’ स्थित हैं।
  • ‘किनाबलू’ मलेशिया का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर है।
  • यहाँ की ‘किंता-केलांग ‘ घाटी में स्थित ‘इपोह’ टिन उत्पादन का प्रमुख केंद्र है।
  • ‘गोपेन खान’ विश्व की सबसे बड़ी टिन उत्पादक खान है।
  • रबड़ उत्पादन में मलेशिया विश्व में अग्रणी देशों में से एक है।

इंडोनेशिया

  • इंडोनेशिया ‘अंतरमहाद्वीपीय देश’ है। यह क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा द्वीपीय देश है।
  • 13,000 से अधिक द्वीपों का समूह है, जिसमें 6,000 द्वीपों पर लोग निवास करते हैं।
  • जावा, सुमात्रा, बोर्नियो (कालीमंतान), बाली, सुलावेसी इंडोनेशिया के प्रमुख द्वीप हैं।
  • बोर्नियो एशिया का सबसे बड़ा द्वीप है। इस द्वीप पर इंडोनेशिया, मलेशिया और ब्रुनेई का अधिकार है।
  • यहाँ की सर्वोच्च चोटी ‘पुनकाक जया’ (5030 मी.) है।
  • इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर ‘क्राकाताओ ज्वालामुखी पर्वत’ स्थित है।
  • यहाँ की सबसे बड़ी झील सुमात्रा द्वीप पर स्थित ‘टोबा झील’ है।
  • इंडोनेशिया, ब्राज़ील के बाद विश्व में सर्वाधिक जैवविविधता वाला देश है।
  • प्राकृतिक वनस्पति और पशु-पक्षियों को विभाजित करने वाली ‘वैलेस रेखा’ (Wallace Line) इसी देश में स्थित है।
  • ‘इंडोनेशिया’ चीन, भारत व यू.एस.ए के बाद चौथा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है।
  • ‘बहासा’ यहाँ की राष्ट्रभाषा है।
  • इंडोनेशिया विश्व का सबसे बड़ा सिनकोना उत्पादक देश है।
  • इंडोनेशिया के बाडुंग शहर में ‘सिनकोना’ का सर्वाधिक उत्पादन होता है।
  • सिनकोना से कुनैन बनाई जाती है जो मलेरिया की दवा है।

चीन

  • चीन जनसंख्या की दृष्टि से प्रथम व क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का चौथा (कुछ स्रोतों में तीसरा) सबसे बड़ा देश है।
  • यहाँ की मुख्य भाषा मंदारिन है।
  • इसके पश्चिमी भाग में ‘जुंगारिया बेसिन’ स्थित है जो मध्य एशिया व चीन के मध्य एक ‘प्रवेश द्वार’ है।
  • चीन का ‘मुकदेन त्रिभुज’ लौह व इस्पात के लिये तथा ‘डकांग’ क्षेत्र बृहद् तेल भंडार व उत्पादन के लिये प्रसिद्ध है।
  • चीन को सोयाबीन एवं चाय की जन्मभूमि तथा कागज़, रेशम व बारूद का जनक भी कहते हैं।
  • चीन की जेचवान तथा यांग्त्सीक्यांग की घाटी चाय उत्पादन तथा डेल्टा चावल उत्पादन के लिये प्रसिद्ध हैं।
  • पुन्नान, होन्नान तथा शांसी प्रांत गेहूँ उत्पादन तथा यांग्सी घाटी एवं ह्वांग्हो घाटी कपास उत्पादन के लिये प्रसिद्ध हैं।
  • यहाँ की ‘पर्ल नदी डेल्टाई’ क्षेत्र विश्व का सबसे बड़ा शहरी क्षेत्र बन चुका है।
  • ताइवान जिसे चीन अपने अधिकार क्षेत्र में बताता है, मुख्य भूमि से दूर ‘फारमोसा द्वीप’ पर स्थित है।
  • चीन का शासी तथा सेंसी प्रांत कोयला उत्पादन के लिये प्रसिद्ध है।
  • सिक्वांगशान में चीन की सबसे बड़ी एंटीमनी की खान स्थित है।
  • लाल बेसिन को चीन का वाटिका कहा जाता है।

जापान

  • जापान एक द्वीपीय देश है जिसे ‘सूर्योदय का देश’ (निप्पौन), ‘भूकंपों का देश’ और ‘पूर्व का ग्रेट ब्रिटेन’ कहा जाता है।
  • यह अनेक द्वीपों पर स्थित है, किंतु इनमें से क्षेत्रफल के आधार पर अवरोही क्रम में होंशू, होकैडो, क्यूशू, शिकोकू चार प्रमुख द्वीप हैं।
  • ‘वीवा झील’ जो जापान की महत्त्वपूर्ण झील है।
  • यह होन्शू द्वीप पर स्थित है। जापान की सबसे बड़ी नदी ‘शिनानो’ है।
  • जापान के पूर्वी तट पर क्यूरोशिवो जलधारा (गर्म) व ओयाशिवो जलधारा (ठंडी) आकर मिलती है
  • जिससे मछलियों के लिये अनुकूल स्थिति उत्पन्न होती है। यही कारण है कि जापान के पूर्वी तट से बृहद् स्तर पर मछलियाँ पकड़ी जाती हैं।
  • जापान के प्रमुख बंदरगाह याकोहामा, कोबे, नगोया तथा ओसाका हैं।
  • एशिया की सबसे लंबी सुरंग ‘शिकन’ (Seikan) जापान में है, जो 53.58 किमी. लंबी है। समुद्र तल से इसकी गहराई 240 मी. है
  • होंशू द्वीप पर हिरोशिमा, नगोया, योकोहामा, क्योटो तथा ओसाका शहर स्थित हैं।

मालदीव

  • मालदीव दक्षिण एशिया का सबसे छोटा देश है। (जनसंख्या व क्षेत्रफल दोनों की दृष्टि से)।
  • यह विश्व का समुद्र जलस्तर से सबसे कम ऊँचाई पर स्थित देश है।
  • इसकी राजधानी माले तथा राष्ट्रभाषा धिवेही है।

सऊदी अरब

  • सऊदी अरब यह विश्व के सबसे बड़े प्रायद्वीप अरब प्रायद्वीप पर स्थित है तथा क्षेत्रफल की दृष्टि से दक्षिण पश्चिम एशिया का सबसे बड़ा देश है।
  • यह एकमात्र ऐसा देश है जिसकी सीमा लाल सागर व फारस की खाड़ी, दोनों से मिलती है।
  • ‘जेद्दा’ पश्चिमी एशिया का सबसे बड़ा बंदरगाह व हवाई अड्डा है। मक्का व मदीना यहाँ के प्रमुख मुस्लिम धार्मिक स्थल हैं।
  • खनिज तेल उत्पादन व निर्यात में सऊदी अरब का विश्व में अग्रणी स्थान है।

ईरान

  • ईरान शिया बाहुल्य देश है तथा यह जनसंख्या की दृष्टि से पश्चिमी एशिया का सबसे बड़ा देश है।
  • यह विश्व का एकमात्र देश है जिसकी सीमा कैस्पियन सागर व फारस की खाड़ी दोनों से मिलती है।
  • अरब सागर के तट पर ईरान का चाबहार बंदरगाह स्थित है जो भारत के लिये सामरिक दृष्टिकोण से महत्त्वपूर्ण है।
  • यहाँ का अबादान शहर तेल शोधन केंद्र के लिये प्रसिद्ध है।
  • ‘कारून’ यहाँ की एक महत्त्वपूर्ण नदी है।

इराक

  • इराक बगदाद यहाँ की राजधानी व ऐतिहासिक-सांस्कृतिक नगर है।
  • कर्बला यहाँ का धार्मिक व सांस्कृतिक स्थान है।
  • यह प्राचीन मोसोपोटामिया सभ्यता की भूमि है।
  • इस सभ्यता का विकास ‘दजला-फरात’ (टिगरिस- यूफ्रेटस) के बेसिन क्षेत्र में हुआ था।

तुर्की

  • तुर्की भूमध्य सागर व काला सागर के मध्य स्थित एक अंतरमहाद्वीपीय देश है।
  • इसका विस्तार एशिया व यूरोप, दोनों में है।
  • तुर्की की सबसे ऊँची चोटी माउंट अरारात (5165 मी.) है। इसी पर्वत से ‘दजला-फरात’ नदियाँ निकलती हैं।
  • यहाँ के इस्तांबुल नगर का विकास एशिया व यूरोप, दोनों महाद्वीपों पर हुआ है।
  • यहाँ ‘अंगोरा जाति’ की बकरियाँ विश्व प्रसिद्ध हैं।
  • यहाँ ‘इजमिर की घाटी’ अफीम के उत्पादन (कृषि) के लिये प्रसिद्ध है।

इजराइल

  • इजराइल की सीमा लेबनान, सीरिया, जॉर्डन तथा मिस्र से जुड़ी हुई है।
  • इसके उत्तर-पूर्वी में गोलन हाइट्स स्थित है जो सीरिया का क्षेत्र है, किंतु इस पर इज़राइल का अवैध कब्ज़ा है।
  • येरुसलेम (यहूदी, ईसाई व मुस्लिमों का धार्मिक स्थल) पर इज़राइल ने कब्ज़ा कर उसे अपनी राजधानी बना लिया है, जो खाड़ी देशों के विवाद का प्रमुख कारण है।
  • यहाँ तेल अवीव व हैफा प्रमुख औद्योगिक केंद्र हैं।
  • एशिया के स्थलरुद्ध (Landlocked) देश- अफगानिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान तुर्कमेनिस्तान, उज्बेकिस्तान,अर्मेनिया, अजरबेजान, मंगोलिया, नेपाल, भूटान तथा लाओस हैं।
  • विश्व की सर्वाधिक ऊँचाई पर स्थित खारे पानी की झील, पैगांग झील है जो लद्दाख (भारत) एवं तिब्बत (चीन) के मध्य स्थित है।
  • स्थल खंड में विश्व का सबसे नीचा सागर – मृतसागर ।

थाइलैंड

  • रबर का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। इसे सफेद हाथियों का देश भी कहते हैं।

 

Leave a comment