भारतीय समाचार पत्रों का इतिहास

  • जेम्स ऑगस्टस हिक्की द्वारा प्रकाशित किया गया ‘द बंगाल गजट’ (1780) भारत से प्रकाशित होने वाला पहला अखबार था।
  • गंगाधर भट्टाचार्य द्वारा प्रकाशित ‘बंगाल गजट’ (1816) किसी भी भारतीय द्वारा प्रकाशित किया गया पहला अखबार था।
  • ईश्वरचंद्र विद्यासागर तथा द्वारकानाथ विद्याभूषण द्वारा 1859 में बांग्ला भाषा में सोमप्रकाश नामक समाचार पत्र का प्रकाशन किया गया।
  • इस समाचार पत्र के ख़िलाफ़ लिटन का वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट लागू हुआ था।
  • 1868 में शिशिर कुमार घोष तथा मोतीलाल घोष द्वारा बांग्ला भाषा में अमृत बाज़ार पत्रिका का प्रकाशन किया गया।
  • आगे चलकर लिटन के वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट बचने के लिये इसे अंग्रेज़ी भाषा में
  • प्रकाशित किया जाने लगा।
  • भारत में हिंदी में प्रकाशित होने वाला पहला समाचार पत्र जुगल किशोर द्वारा प्रकाशित ‘उदंड मार्तंड’ (1826) था।
  • यह समाचार पत्र कलकत्ता से प्रकाशित होता था।
  • 1880 के दशक में ‘इंडियन मिरर’ का प्रकाशन कलकत्ता से होता था।
  • इंडियन मिरर की स्थापना देवेंद्रनाथ टैगोर तथा मनमोहन घोष ने की थी। केशवचंद्र सेन इसके संपादकीय विभाग में थे।
  • प्रेस पर सेंसरशिप सर्वप्रथम वेलेजली ने 1799 में लगाया था।
  • लॉर्ड लिटन द्वारा भारतीय समाचार पत्रों को प्रतिबंधित करने के लिये 1878 में वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट लाया गया।
  • इसे ‘गैगिंग एक्ट’ के नाम से भी जाना जाता है।
  • लॉर्ड रिपन ने वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट को समाप्त कर दिया था।

हमारा YouTube Channel, Shubiclasses अभी Subscribe करें !

हमारी सामान्य ज्ञान की 14000+प्रश्नों की बेहतरीन e-BOOK खरीदने के लिए क्लिक करें |

Leave a comment